जमशेदपुर-*भाजपा महिला मोर्चा ने बाल सुधार गृह में मनाया रक्षा बंधन

96
AD POST
जमशेदपुर।
AD POST
मुख्यधरा में लौटने देश एवं राज्य के स्वार्णिम विकास में योगदान देने का उपहार स्वरूप वचनों को लेते हुए भाजपा की महिला मोर्चा ने बालसुधार गृह मे रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बंदियों को राखी बांधते हुए महिला नेत्रियों ने उनके लंबी आयु और समृद्धि की कामना की। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी बाल बंदियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें मुख्यधारा में लौटने की अपील की। कार्यक्रम की अगुआई महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरू सिंह ने की । इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार,घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी,बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,महिला मोर्चा की ओर से सोनिया साहू,ज्योति अधिकारी, सीमा दास,ममता कपूर,कैलाशपति मिश्रा,रेणु सिन्हा,सुशीला सिंह,कुमकुम दत्ता,ललन यादव,भरत बेहरा समेत अन्य मौजूद थे।
विश्वासभाजन

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:45