जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज आपातकाल के विरोध में साकची स्थित जिला कार्यालय में लोकतंत्र प्रहरी दिवस मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नन्द जी प्रसाद की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने आपातकाल के दिनों को याद किया।आपातकाल के दौरान सक्रिय नेताओं नें अपनें अनुभव कार्यकर्ताओं को सुनाये तथा उस दौर की दुश्वारियों को याद किया ।उन्होंने आह्वान किया की उस दौर से सबक ले कर आज संकल्प लें की आजीवन लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में कार्य करेंगे।और किसी भी हालात में लोकतंत्र की गरिमा को धूमिल नहीं होने देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष अग्रवाल विनोद सिंह चंद्रशेखर मिश्रा मनोज सिंह राजन सिंह हलधर नारायण साह रमेश हांसदा मनमोहन चौधरी अचिंतम गुप्ता महेंद्र सिंह अप्पा राव कमल किशोर राम सिंह मुंडा भूपेंद्र सिंह पवन अग्रवाल संजीव मुखर्जी अनिल मोदी पारस नाथ दुबे काजू सांडिल नित्यानंद सिन्हा राजपति देवी रीता मिश्रा नीरू सिंह संजीव सिंह विमल देसाई रेनू झा सुशीला सिंह ममता सिंह रीता सिंह लक्ष्मी सिंह एस कार्तिक एवं अन्य उपस्थित थे।