Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -भाजपा की आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की कार्यशाला संपन्न, वक्ताओं ने दिये टिप्स
Uncategorized

जमशेदपुर -भाजपा की आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की कार्यशाला संपन्न, वक्ताओं ने दिये टिप्स

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 13, 2019Updated:October 15, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● आक्रामकता के साथ भाषाई संयम भी जरूरी : सरयू
● हर विधानसभा में पचीस हज़ार लोगों तक पहुँच बनाएं सोशल मीडिया वोलेंटिर : डॉ. पंकज शुक्ला
● नकारात्मकता से बचें पार्टी कार्यकर्ता : दिनेश

भारतीय जनता पार्टी सूबे में पैंसठ प्लस के चुनावी लक्ष्य को साधने को संकल्पित है। इस प्रतिबद्धता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने एवं रणनीतियों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कवायदें तेज़ कर दी गयी हैं। झारखंड भाजपा के निर्देश पर जमशेदपुर में पार्टी की सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। साकची स्थित भाजपा के पश्चिमी विधानसभा की मुख्य चुनावी कार्यालय में उक्त कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय सोशल मीडिया वोलेंटियरों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता गुजरात भाजपा के आईटी सेल प्रमुख डॉ. पंकज शुक्ला ने संबोधित किया। वहीं मुख्यातिथि के रूप में सूबे के मंत्री सरयू राय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंत्री सरयू राय ने सोशल मीडिया के वोलेंटियरों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आधुनिक युग में सोशल मीडिया राजनीतिक दलों का रुझान तय करती है। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया सेल की सक्रियता का ही प्रतिफ़ल है कि लगातार दो लोकसभा चुनावों में भाजपा की लहर बरकरार है। कहा कि संगठन चुनावी समर में लड़ती है किंतु चुनाव से पहले की निर्णायक लड़ाई हर दिन सोशल मीडिया के अनुभवी वोलेंटियर्स द्वारा लड़ी जाती है। मंत्री श्री राय ने कार्यकार्ताओं को सोशल मीडिया पर आक्रमकता के साथ भाषाई संयम बनाये रखने की सलाह दी। भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दिया। दिनेश कुमार ने कहा कि मान-सम्मान के विषय में व्यर्थ चिंता कर के हतोत्साहित नहीं होनी है। संगठन की नज़र हर एक कार्यकर्ता पर होती है। कहा कि हमें पार्टी ने क्या दिया इसकी चिंता छोड़कर हमने क्या सेवाएं अर्पित किये इसपर कार्यकर्ताओं का फ़ोकस हो। बतौर मुख्य वक्ता गुजरात भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रमुख डॉ. पंकज शुक्ला में कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप, ट्विटर एवं फेसबुक की कुशल उपयोगिता के आशय में प्रशिक्षित किया। कहा कि सोशल मीडिया के कार्यकर्ता जनता से संगठन एवं सरकार को जोड़ने वाली सेतु की भूमिका निभातें है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में नए पच्चीस हज़ार लोगों तक भाजपा एवं रघुवर सरकार की नीतियों प्रचारित हो, इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर युद्धस्तर से जुटना होगा। डॉ. शुक्ला ने अपनी संबोधन में कहा कि विपक्ष के लोग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अमर्यादित शब्दों में कई बार भाजपा पर हमला करते हैं। आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे इसका जवाब जरूर दें। लेकिन हमें यह ध्यान रखना है कि हम मर्यादित और संस्कारित विचारधारा के पोषक हैं। इसलिए हमें सदैव इन प्लेटफार्माें पर मर्यादित भाषा का प्रयोग करना है। कार्यशाला को झारखंड प्रदेश भाजपा की आईटी सेल के सह-संयोजक बिजेंद्र शर्मा एवं विक्रम चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिला मंत्री राकेश सिंह एवं पार्टी के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद भी मौजूद थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आईटी सेल के संयोजक शैलेंद्र कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया के जिला सह-संयोजक राकेश शर्मा ने किया। इस दौरान विशेष रूप से अमित श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर, कौस्तुभ रॉय, सतीश सिंह, जीतेन्द्र गुप्ता, चंदन उपाध्याय, आतिश कुमार, देवेंद्र सिंह, संतोष गुहा, चित्रा साहू, जीतू समेत जिला व विभिन्न मंडलों से सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : मुख्तेश्वर धाम हरिणा में चला स्वच्छता अभियान, विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के साथ खुद लगाया झाड़ू

July 25, 2025

Jamshedpur News :आज हड़ताल, कामकाज पर हुआ असर, सिंहभूम बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन ने बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को दी बधाई

July 9, 2025

AAJ KA RASIFAL :07 जुलाई 2025 के पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

July 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.