● विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं पर अर्पित किए श्रद्धासुमन


जमशैदपुर।
भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा की ओर से शुक्रवार को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 126वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अगुआई मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल बैठा ने किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग बाइक जुलूस निकाल शहर के विभिन्न जगहों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके अलावे कालिंदी भवन,तूड़ी भवन में भी कार्यक्रम आयोजित कर छविचित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अध्यक्ष विमल बैठा के अलावे विकास महानंदा,पोरस मुखी,अजीत कालंदी,मुजिम मुखी,हिंदुस वासी,मुन्नाराम, विपिन मुखी,अमित बाग, अजय रजक, राम मुखी, सपना देवी, जयकुमार, अनिल पासवान, विजय किशोर, मनोज रजक, अनिल रजक, मदनदास, हेमंतदास,वीरेंद्र मुखी, राजू मुखी,शशि रजक, श्याम रजक, मुन्ना कालिंदी, शक्ति महानंदा, अजय महानंदा,अनूप कुमार,शशि, सुबोध,रोहित पासवान, राजीव पासवान,राधे ,चंदन,पप्पू कुमार, रोहित, राजीव, किशोर, अनिल रजक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।