जमशेदपुर - बिष्टुपुर दिनदहाड़े महिला से 4 लाख की लूट | Bihar Jharkhand News Network

जमशेदपुर – बिष्टुपुर दिनदहाड़े महिला से 4 लाख की लूट

0 104
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

शहर मे अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उसका जीता-जागता उदाहरण आज बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में घटी ये लूट की घटना है।  दरअसल बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायग्नल रोड में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक महिला से 4 लाख रुपए लूट ली।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 2,00,000 रुपए और बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 2,00,000 रुपए निकालकर बाजार जा रही थी। महिला जैसे ही ऑटो पर बैठकर बाजार के लिए बढ़ी कि अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी बैग छीनकर फरार हो गए।
इस घटना के बाद महिला बिष्टुपुर थाना पहुंची और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बिष्टुपुर बाजार को सील कर छापेमारी की। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगया जा सके कि अपराधी का हुलिया क्या था और किस दिशा में भागे हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

22:15