जमशेदपुर-बहारागोड़ा – मारुती कार ने खड़ी ट्रक में मारी  टक्कर. DAV  के प्रचार्य की हुई मौत. चालक गंभीर | Bihar Jharkhand News Network

जमशेदपुर-बहारागोड़ा – मारुती कार ने खड़ी ट्रक में मारी  टक्कर. DAV  के प्रचार्य की हुई मौत. चालक गंभीर

0 118
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

घने कोहरे के कारण बुधवार की सुबह एक सड़ंक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही इस घटना में उसका चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान डीएवी बहारागोड़ा के प्रचार्य एस के पाण्डेय के रुप में की गई है। गंभीर रुप से घायल उनके गाडी का चालक है। बताया जा रहा है वह अपने निजी काम से रांची जा रहे थे। बहारागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित NH-33 पर केसरदा गांव के समीप बुधवार की सुबह एक मारुती भैन ने सड़क के किनारे खड़ी ट्रक के पीछे से टक्कर मार दिए जाने से वे उनके चालक दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानिय लोगो के प्रयास से दोनो को प्राथमिक ईलाज के बाद बेहत्तर इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान प्रिसीपल की मौत हो गई।  वही घटना की जानकारी मिलने के बाद बहारागोड़ा के विधायक कुणाल षाडंगी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे । मृतक के परिजनों को सात्वना दी। विधायक ने बताया कि ये घटना बहरागोड़ा के लिए काफी दुखद है।
घटना के सबंध में बताया जाता है कि डी ए वी बहारागोड़ा के  प्रचार्य एस के पाण्डे अपने कार से स्कूल के  काम से  मारुती वैन से  रांची जा रहे थे। रास्ते मे घना कोहरा होने  के कारण मारुती वैन के चालक ने NH-33 पर केसरदा गांव के समीप पप्पु होटल में खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्कूल के प्रचार्य  एस के पाण्डे और उसके चालक गंभीर रुप से  घायल हो गए। स्थानिय लोगो के प्रयास से दोनो को प्राथमिक ईलाज के बाद जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान प्रचार्य एस के पाण्डेय की मौत हो गई है।वही चालक की स्थिती गंभीर बनी हुई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

20:12