ृराखा काॅपर भुतपूर्व कर्मचारियों की बैठक राखा काॅपर दुर्गा पूजा पंडाल के समीप रामसागर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालककर्ता हिरालाल गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में एचसीएल, राखा काॅपर के भुतपूर्व कर्मचारियों की बकाया राशि को लेकर बैठक किया गया था। भुतपूर्व कर्मचारियों ने बताया कि 1997 से बकाया राशि है और 2001 में कम्पनी बंद हो गई थी। इस तीन साल के बकाया राशि को लेकर कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में कम्पनी के विरूद्ध केस भी किया था जिसका फेसला कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में किया था। कोर्ट द्वारा कम्पनी को आदेश दिया गया था कि 90 दिनों के अंदर सभी (लगभग 700) कर्मचारियों का बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाए। जो अब तक कम्पनी द्वारा बकाया राशि नही दी गई हैं। बैठक में कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि मुद्दे को लेकर स्थानिय विधायक लक्ष्मण टुडू व सांसद विद्युत वरण महतो से मिलकर मामले को सुलझाया की अपिल करेंगे। मौके पर फिरंगी राम, फनीभुषण महतो, पारसनाथ सिंह, मनोरंजन महतो, रोबिन महतो, प्रभुनाथ सोरेन, लखन टुडू व बबन तिवारी समेत आदि भुतपूर्व कर्मचारी मौजूद थे।
