जमशेदपुर।


जिले के परसुडीह थाना मे स्थानिय समाज सेवियो के मदद से एक प्रेमी जोड़ा की शादी संपन्न हुई। शादी करने वाला जोड़ा एक दुसरे को कई वर्षो से जानता था। इस दौरान दोनो के बीच कई बार शारीरिक सबंध भी बने। इघऱ हाल के दिनो मे लड़के ने लड़की से शादी करने से ईनकार कर दिया था। तब ल़ड़की ने स्थानिय लोगो की मदद से परसुडीह थाना मे मामला दर्ज करवाई । उसके बाद पुलिस के दबाब मे लड़का शादी के लिए तैयार हुआ।
बताया जाता है कि परसुडीह कालिंदी बस्ती की रहने वाली आरती मार्डी का हलुदबनी निवासी सुनील मुर्मू नामक युवक कई वर्षो से प्रेम था।लेकिन शादी के बात पर सुनील मुर्मू मुकड़ जाता था। इघर हाल के दिनो लड़का पिड़ीत लड़की से दुरी बना ली थी। थक हार पिड़ीता ने उस लड़के के खिलाफ परसुडीह थाना में यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। पिड़ीता का आरोप था कि युवक ने चार साल तक प्रेम के नाम पर उसका शोषण किया और और अब शादी से इनकार कर रहा हैं। वही पिडीता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए परसुडीह थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने युवक को हिरासत में लिया । उसके बाद स्थानिय लोगो की मदद से दोनो की शादी थाने मे कराई गई।