जमशेदपुर।
शहर के मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में देर रात सिटी इन होटल के पास लुटपाट करने के इरादे से आए अज्ञात अपराधियो के द्वारा गोली चलाए जाने से तीन लोग घायल हो गए ।जिनमे से एक की स्थिती गंभीर बनी हुई हैं। जिसे ईलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।जहां उसकी स्थिती गंभीर बताई जा रही है।
घटना के सर्दभ में बताया जाता है कि देर रात मानगो के पारडीह के सिटी इन होटल के पास अपने दुकान के बगल मे स्थित शराब दुकान के सामने सतीश सिह बैठे हुए थे कि उसी वक्त लुटपाट के उद्देश्य से नकाब पोश चार अपराधी घटना स्थल पर पहुँचे और ताबङ तोङ गोलिया चलाने लगे। इस गोली बारी का शिकार दो लोग हो गए।लुटपाट के घटना के अंजाम देने के बाद सभी अपराधकर्मी वहां से फरार हो गए । भागने के क्रम मे वही सङक पार कर रहे एक युवक ने अपराधियो को पकङने की कोशीश की तो अपऱाधियो ने उसे भी गोली मार दी ।और सभी फरार हो गए।इस दौरान अपराधियो के गोली का शिकार सतीश सिहं के अलावे सन्नी और कोंदा मुर्मू हुए ।बताया जाता है कि सतीश सिंह झारखंड विकास मोर्चा के मानगो मंडल का उपाध्यक्ष हैं ।
वही गंभीर रुप से घायल सतीश सिंह को ईलाज के टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.जबकि अन्य दो घायल एम जी एम भर्ती है।
जिले के एस एस पी अमोल बी होमकर ने बताया कि ये घटना को अंजाम प्रथम दृष्टया मे लूटपाट के उद्देश्य से किया गया है लेकिन फिर भी पुलिस पुरे मामले की जानकारी लेने मे जुटी हुई हैं।और अपराधियो को पकङने के लिए लगातार छापामारी जारी हैं।
