
जमशेदपुर।

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय के विधायक निधि से मानगो तथा उलीडीह क्षेत्र के लगभग 45 लाख की लागत से निर्माण होने वाले 12 योजनाओं का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा तथा विधायक प्रतिनिधि जनसुविधाएं मुकुल मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन योजनाओं में रामकृष्ण काॅलोनी, रिपिट काॅलोनी, हलधर महतो काॅलोनी, शान्ति नगर, तथा डिमना बस्ती साधु काॅलोनी में सड़क का निर्माण एवं शान्ति नगर, दलमा बेस काॅलोनी, प्रमानन्द नगर, दाईगुट्टू में दामोदर पाठक विद्यालय के पास, नाई समाज भवन के पास सहित दाईगुट्टू के विभिन्न क्षेत्रों में नाली का निर्माण होना शामिल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मानगो के मंडल अध्यक्ष राजेश साव, उलीडीह के मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान, संजय सिंह, पवन राय, विजय ओझा, संतोष भगत, कामेश्वर सिंह, राजु गोराई, दुर्गा दत्ता, अनिमेश सिन्हा, राजन सिंह राजपूत, आकाश शाह, प्रेम दिक्षीत, सुशील शर्मा, संजीव पांडा, लाला जोशी, सूरज नारायण, दीपक सुण्डी, रितु विश्वकर्मा, रीना शर्मा, अभिषेक साह, बन्टी गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व बस्तीवासी उपस्थित थे
Comments are closed.