![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-6.22.47-AM.jpeg)
जमशेदपुर।
![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-6.22.47-AM.jpeg)
सामाजिक संस्था ‘समाधान’ ने शनिवार को दिव्यांग युवती को व्हीलचेयर उपलब्ध कराए। गोलमुरी के एबीएम कॉलेज में पढ़ रही छात्रा प्रिया बिरुली दिव्यांग है। अपने पैरों से चल पाने में असामर्थ्य युवती ने समाधान संस्था से मदद की गुहार लगाई। युवती की आत्मीय पुकार सुनकर समाधान ने त्वरित सहायता करते हुए व्हीलचेयर मुहैया कराया। परसुडीह के सारजामदा निवासी प्रिया के अलावे उसकी और चार बहनें है। माँ का निधन हो चुका है। वहीं पिता गाँव मे रहते हैं। प्रिया की एक बहन किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रही है। युवती की मदद को समाधान संस्था की अध्यक्ष पूनम विग ने हाथ बढ़ाया है। इस दौरान संस्था की किरण शॉ समेत अन्य मौजूद थे।
Comments are closed.