जमशेदपुर।05 जूलाई
झारनेट की सेवा पिछले तीन दिनो से ठप हो जाने के कारण जिले के कई कार्यलय का सर्पक मुख्यालय से कट गया है। इस कारण सरकारी कार्यो में बाधा आ रही है । यही नही झारनेट के कारण सरकारी कर्मचारियो का वेतन मे नही बन पाया है। झारनेट सेवा के फेल रहने के चलते जमीन का रजिस्ट्रेशन, मनरेगा कार्य का एमआइएस व मजदूरी का भुगतान व अन्य सभी ऑनलाइन कार्य बाधित हो गया है। झारनेट के कारण एस डी ओ ,रजिस्ट्रीट , कोषागार, उधोग विभाग , और पी आर डी विभाग का सर्पक मुख्यालय से सर्पक खत्म हो गया है। इस सबंध मे बताया जाता कि एस डी ओ का कार्यलय के समीप केबूल बिछाने के दौरान 2 जूलाई का झारनेट का केबुल कट गया। जिसकारण उसकी सेवा ठप हो गई है। बताया जाता है झारनेट ठीक करने वाले कर्मचारी रांची से आने के बाद ही झारनेट ठीक होगा।
