जमशेदपुर।
झाऱखंड और पश्छिम बंगाल के राज्यो की सीमाओ मे नक्सलियो की गतिविधीयो के बढ़ते देखते हुए दोनो राज्यो की पुलिस एक साथ मिलकर नक्सलियो के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान दोनो राज्यो के 12 थाना क्षेत्रो मे चलाया जाएगा। ये निर्णय पश्छिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र मे दो राज्यो की वरीय पुलिस अधिकारीयो के बैठक मे लिया गया हैं। इस बैठक मे झारखंड के कोल्हान प्रमण्डल के 8 थाना और पश्चिम बंगाल के 6 थाना क्षेत्रो मे अभियान चलाया जाएगा।
जानकारी अनुसार झारखंड के कोल्हान प्रमडल के घाटशिला , मुसाबनी, पटमदा , बोड़ाम ,श्यामसुदरपुर, घालभुमगढ ,चाण्डिल और नीमडीह अभियान चलाया जाएगा।वही पश्चिम बंगाल के चाकुलिया ,झाड़ग्राम,जामबनी बीनपुर और बेलपहाड़ी थाना क्षेत्रो मे अभियान चलेगा
इस सदर्भ मे घाटशिला के एस डी पी ओ संजीव बेसरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र मे दोनो राज्यो के डी एस पी स्तर के अधिकारीयो की बैठक हुई थी। जिसमे दोनो राज्यो के सीमाओ में नक्सलीयो के बढती गतिविधीयो चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिया गया। उन्होने कहा कि यह अभियान काफी गुप्त तरीके से चलाया जाएगा।
गौरतलब है कि 17 सितबंर को जमशेदपुर पुलिस और सी आर पी एफ के द्वारा नक्सलियो के खिलाफ चलाया जा रहे कॉबिग अभियान के दौरान पुलिस काफी बड़ी सफलता हाथ लगी थी.इस दौरान वहां कई ऐसे साहित्य और बैनर पाए गए थे। जिसमे पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बारे जमकर विरोध किया गया था।
