जमशेदपुर-जिला भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुआ विचार विमर्श

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर कार्यालय में सोमवार को ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारियों और मंडलाध्यक्षों संग आगामी कार्यक्रमों पर चर्चात्मक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान वरीय नेताओं की ओर से कई आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए। दो सत्रों में आयोजित उक्त बैठक के प्रथम सत्र में जिला पदाधिकारियों, मोर्चाओं के जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहें। प्रदेश स्तरीय नेताओं ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला एवं विभिन्न विषयों पर विमर्श हुए। इस दौरान प्रमुखता से पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा के निवास पर होने वाले काली पूजा के महाप्रसाद का आमंत्रण भी सब तक पहुँचे इस पर भी चर्चा की गई,वहीं दूसरे सत्र में मंडलाध्यक्षों संग हुए बैठक की अध्यक्षता करते हुए ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दिया तथा मण्डलों में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने सभी मण्डलों की प्रमुख समस्याओं को भी सुना। ज़िलाध्यक्ष की ओर से मंडलो में मोर्चा के गठन,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से घरेलू संबंध बनाना,बूथ स्तर पर समय समय पर बैठक,मंडल के प्रभारियों को लगातार प्रवास कराने सम्बंधित निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा नेताओं में पहले सत्र की बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह,दीप श्रीवास्तव,जिला पदाधिकारी में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,चितरंजन वर्मा,संदीप मिश्रा,जिला महामंत्री अनिल मोदी,जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह,सुनील बारी,शिखा राय चौधरी,पुष्पा तिर्की, विमलकांत झा,जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान,जिला मीडिया प्रभारी दीपक पारीख, मोर्चा जिला अध्यक्षो में युवा मोर्चा अमरजीत सिंह राजा,महिला मोर्चा नीरू सिंह,पिछड़ा मोर्चा गोपाल जायसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा काजू सांडिल्य,किसान मोर्चा मुची राम बाउरी। वहीं दूसरे सत्र में मंडल अध्यक्षो में गोलमुरी प्रोबिर चटर्जी राणा,सीतारामडेरा रमेश नाग,बर्मामाइंस दीपक झा,बिरसानगर श्रीराम प्रसाद,बारीडीह रूबी झा, बागबेड़ा संजय कुमार सिंह,घाघीडीह संदीप शर्मा,परसुडीह पंकज सिन्हा, आसनबनी संजीव भगत,कव्वाली पिंटू सारंगी,पोटका संतोष भंज,पटमदा मंटू चरण दत्ता,एम जी एम सुशील चंद्र महतो,मानगो राजेश कुमार शव, उलीडीह अमरेंद्र पासवान,साकची उमाशंकर सिंह,साकची पूर्बी ध्रुव मिश्रा,कदमा दीपू सिंह,सोनारी चुन्नू भूमिज,जुगसलाई प्रकाश जोशी मौजूद थें।

  • Related Posts

    Jamshedpur News :शहर के साहित्यकार स्वर्गीय मंजर कलीम पर लिखी गई पुस्तक का हुआ विमोचन

    जमशेदपुर अर्बन सर्विसेस टाटा स्टील, जमशेदपुर तथा साहित्यिक संस्था ‘उर्दू भवन’ के संयुक्त तत्वाधान में कम्युनिटी सेंटर धातकीडीह, जमशेदपुर में विगत संध्या एक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता श्री…

    Read more

    Jamshedpur News:25वीं रामार्चा पूजा कल से, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

    जमशेदपुर। गुरुवार को, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बिष्टुपुर में रामार्चा पूजा आयोजित की जा रही है। यह पूजा जे. 42, बिष्टुपुर में आयोजित होगी। यह रामार्चा पूजा का…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि