जमशेदपुर।
एस एस पी कार्यलय के समीप गुरूवार के दोपहर तेज गति से कार की चपेट मे आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानिय लोगो के प्रयास से टाटा मुख्य असपताल मे भर्ती कराया गया है।घायल व्यक्ति की पहचान चाण्डिल के ऊटी के रहने वाले दिलीप कुमार की रूप मे की गई है।बताया जाता है कि घायल व्यक्ति अपने किसी काम से जमशेदपुर आया था कि और एस एस पी कार्यलयके समीप सड़क पार कर रहा था कि अचानक मानगो की ओर से तेज गति से आरही वैगनार कार ने अपनी चपेट मे ले लिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार चालक ने स्थानिय लोगो की मदद से उसे ईलाज के लिए टी एम एच ले जाया गया जहा उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।वही पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।
