जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था शाकंभरी माता परिवार (पर्यावरण की देवी हैं शाकंभरी माता) टाटानगर द्धारा मंगलवार की शाम को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आदित्यपुर शिव काली मंदिर में हमेशा खिलने वाले फूलों का सात पौधा लगाया गया। इसकी देखरेख की जिम्मेवारी भी शाकंभरी माता परिवार की महिलाओं ने लिया हैं। पर्यावरण को बचाये रखने का संकल्प भी महिलाओं द्धारा लिया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका ने बताया कि हमेशा खिलने वाले फुलों का पौधा लगाने के पीछे का उदेश्य यह है कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही मंदिर आने वाले भक्त भगवान पर फूल चढ़ा सकें। मौके पर मौजूद संस्था की अन्य महिलाओं ने कहा कि आज विश्व शाकम्भरी पर्यावरण दिवस है। भारतीय संस्कृति में तो वैसे भी पेड़ों की पूजा की बात कही गई है। वर्तमान की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि हम पेड़ों को बचाना तो चाहते हैं पर शायद उतना प्रयास नहीं कर पा रहे हैं जितना आवश्यक है।एक जिम्मेदार नागरिक बनकर हमें यह सुनिश्चित करना चाहिये कि यदि विकास के नाम पर पेड़ कट रहे हैं तो जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण भी उतना ही शुद्ध रहेगा। आज हम सब भक्त मिलकर एक एक पेड़ अपने आस पास जरूर लगाएं और प्रतिज्ञा करें कि माँ शाकम्भरी जी की बनाई हुई इस सुंदर सृष्टि व पर्यावरण की, पेड़ पौधों की रक्षा और सुरक्षा करेंगे तभी हम सब जीवित रहेंगे और हमारा आने वाला कल भी सुरक्षित रहेगा।
AAJ KA RASIFAL :09 जुलाई 2025 के पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 09 जुलाई 2025 वार – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिण गोल – उत्तर ऋतु –…
Read more