जमशेदपुर।—————–
पीजी की पढाई की मांग को लेकर बहरागोडा काॅलेज में चार दिनों से चल रहा अभाविप का अनशन आज समाप्त हो गया।काॅलेज के प्राचार्या की ओर से पीजी की पढाई के लिए कोल्हान विव के स्वीकृति पत्र दिखाने के बाद छात्रों ने अनशन तोडा।फिलहाल तीन विषयों में ही पीजी की पढाई होगी।उधर झारखंड छात्र मोर्चा ने इससे असंतुष्टि दिखाते हुए सभी विषयों में पीजी की पढाई की मांग के साथ अनशन शुरू कर दिया है।

