जमशेदपुर ।

45 वर्षीय प्रेमलता अग्रवाल के बाद 50 वर्षीय व तीन बच्चो की मां एवरेस्ट पर फतह करेगी और इसकी तैयारी पुरी कर दी गई है।
आईआईटीयनहेमंत गुप्ता और टाटा स्टील कर्मी पायो मुर्मू संसार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट की चढ़ाई करेंगे। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पद्मस्री बचेंद्री पाल ने यह जानकारी दी। इस मौके पर पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल भी मौजूद थीं। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दोनों ने बताया कि काठमांडू तीन अप्रैल को पहुंचेंगे। दो दिनों के बाद छह अप्रैल से लुकला से ट्रैकिंग के लिए दोनों रवाना होंगे। 15 अप्रैल तक एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचेंगे। 15 से 20 अप्रैल दोनों पर्वतारोही अपने आपको वातावरण के अनुकुल बनाने के लिए ट्रैकिंग करेंगे। 20 अप्रैल के बाद दोनों एवरेस्ट फतह के लिए रवाना होंगे।
पायो मुर्मू टाटा स्टील के रॉ मेटेरियल विभाग में कार्यरत हैं : पायोमुर्मू के नाम दुनिया की सबसे कठिन स्नेमैन ट्रैक में चढ़ाई करने का है। इस दौरान 11 पास को पार करते हुए 17, 800 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने में सफल रही है। पायो तीन बच्चों की मां है और उम्र 50 से भी अधिक
कौन हैं हेमंत गुप्ता : हेमंतगुप्ता मूलत: कोटा (राजस्थान) के रहनेवाले हैं। बचपन से ही बचेंद्रीपाल के मुरीद रहे हैं। मुंबई से आईआईटी पूरा करने के बाद हेंमंत ने वर्ष 2011 में टाटा स्टील ज्वाइन किया। वर्ष 2013 में इंजीरियरिंग का पेशा छोड़ कुछ अलग करने की ठानी। इसके बाद बचेंद्री पाल के माध्यम से टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन से जुड़ गए। पर्वतारोहण ही हेमंत का जुनून होगा।
हेमंत गुप्ता टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
{एकानगुआ 22900 फीट (2015)
{ आइलैंड पीक 20122 फीट (अप्रैल 2013)
{ चामशेर कांगड़ी 21110 फीट (2012)
{ कानामो 19600 फीट (2014)
{ भागीरथी 2 , 21400 फीट (2014)
{ अमेरिका में तीन माह की विशेष ट्रेनिंग
संवाददाता सम्मेलन में बाएं से बचेंद्री पाल , पायो, हेमंत और प्रेमलता अग्रवाल।