जमशेदपुऱ। 18 मार्च( हि.स.)


राज्य मे किसी भी कॉलेज मे शिक्षको की कमी नही होगी। आने वाले एकडमी सेशन मे सारे कॉलेज मे शिक्षको की रिक्तीया को बढ दी जाएगी। इस सर्दभ मे जे पी एस सी निर्देश दे दी गई है। ये बाते सुबे के राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज मे आयोजित कोल्हान विश्व विधालय के युवा महोत्सव के उदघाटन समारोह के दौरान कही । वे बतौर मुख्य अतिथी के रुप मे उपस्थित थी। उन्होने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य बदल सकती है। उन्होने कहा कि झारखंड की छात्र प्रतिभाओं को प्रमोट किया जाए तो वे दुनिया हिला सकते हैं। राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने कहा कि लोग कहते हैं कि झारखंड पिछडा है पर यहां की प्रतिभाएं मौका देने पर कमाल कर सकती है। उन्होने कहा कि ट्राईबल बहुल क्षेत्रों में अपनी भाषा में बच्चों को प्राथमिक शिक्षा मिले इसके लिए सरकार को निर्देश दिए गए है। उन्होने कहा कि अस्सी नब्बे प्रतिशत के पीछे भागने की बजाए खुद को पहचाने छात्र दूसरों से तुलना करके डिप्रेशन में जाने की बजाए खुद की प्रतिभा तराशें। उन्होने कहा कि राज्य और देश को सिर्फ आईएएस, डाॅक्टर या आईपीएस की जरूरत नहीं बल्कि क्लर्क की भी जरूरत है। अगले एकेडमिक सेशन तक काॅलेजों में शिक्षकों की कमी को दुर किया जाएगा।इस संबंध में जेपीएससी को निर्देश दे दी गई है। कुलपति आर.पी. पी. सिंह ने युवा महोत्सव के प्रतिभागियों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के अंदर ज्ञान भरा जा सकता है पर उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा का विकास खुले मंचों पर होता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नही बल्कि विद्यार्थियों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारना है। इस अवसर विशिष्ठ अतिथियों में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति आर.पी. पी. सिंह तथा प्रतिकुलपति रंजीत कुमार सिंह उपस्थित थे।: इस दौरान राज्यपाल द्वारा युवा महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया गया। करीम सिटी कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में चालीस से ज्यादा कॉलेजों के 560प्रतिभागी भाग ले रहे है।