गिरीडीह।


जिले में एक सड़क हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है वही 2 लोग इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मृतकों में पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी महेश प्रसाद भी शामिल है। इनके अलावा बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा के सुरेश प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार वर्मा एवं चालक सिंकदर यादव शामिल है। घटना सोमवार सुबह लगभग चार बजे घटी। घटना गिरिडीह मधुपुर पथ पर झलकडिहा के पास घटी। ये सभी एक बोलेरो मे सवार थे। बोलेरो द्वारा पेड़ में धक्का मारने से यह हादसा हूआ है। दो लोंगो को बेहतर ईलाज के लिए गिरिडीह से बाहर रेफर कर दिया गया है। रेफर किये गए घायलों में छोटकी खरगडीहा के देवेंद्र साव एवं सुरेश साव शामिल है। बारात छोटकी खरगडीहा से देवघर पातर गयी थी। घटना के समय ये लोग बारात से लौट रहे थे।