खूंटी।
रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर चकला मोड़ के पास आज तड़के तीन बजे दो वाहनों की आमने सामने हुई भिड़ंत में अमोल अप्पू साहेब मकदूम 37 वर्ष की मौत हो गई। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर का रहने वाला था। दुर्घटना में किरण जैनपुरिया और वासव राज गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कोल्हापुर से सम्मेद शिखर पारसनाथ जा रहे थे। घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में रिम्स रेफर कर दिया गया
