कोडरमा।झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम लि. के अधिकारियों ने गुरुवार को राज्यव्यापी रेड दिवस पर कोडरमा जिले में भी अलग-अलग टीमें गठित कर झुमरीतिलैया, कोडरमा, जयनगर, मरकच्चो, सतगावां, चंदवारा इलाकों में निवास स्थलों एवं प्रतिष्ठानों में छापामारी की। छापामारी 32 स्थलों पर की गई जिसमें 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ विभिन्न थानों में मामला दर्ज किए गए। विद्युत विभाग कोडरमा के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 32 स्थलों पर की गई छापेमारी में 14 उपभोक्ता बकाया राशि होने के बाद भी टोका लगाकर विद्युत का उपयोग कर रहे थे। इन उपभोक्ताओं पर दो लाख 35 हजार 900 का जुर्माना लगाया गया। झुमरीतिलैया शहर में जेई रामगोपाल राम के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। इसमें पांच उपभोक्ताओं पर 70 का जुर्माना लगाया गया। वहीं कोडरमा बाजार में सहायक विद्युत अभियंता हरीमोहन ¨सह के नेतृत्व में अभियान चला जिसमें दो उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज कराते हुए 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं डोमचांच इलाकों में भी छापामारी अभियान चलाया जिसमें 7 उपभोक्ताओं पर एक लाख 53 हजार 900 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

