साइकिल यात्रा से मिल रहा शांति का पैगाम


कोडरमा।रांची से पटना साहेब के लिए निकली सिख समुदाय की साइकिल यात्रा 15 जुलाई को झुमरी तिलैया पहुंची। यहां तिलैया सिख समुदाय के लोगों साइकिल यात्रा में शातिल लोगों को भव्य स्वागत किया। रांची से 60 लोगों की टोली पटना साहेब के लिए निकली है। तिलैया के सुभाष चैक पर संजू लांबा के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रधान बलवीर सिंह ने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए क्षेत्र में शांति फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र का विकास तेजी से होता है जिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहती है। शांति के संदेश को जनजन तक पहुंचाने के लिए इस यात्रा को निकाली गई है। इस मौके पर संजू लांबा, बलवंत सिंह लांबा, बलवीर सिंह भाटिया, मुंशी सिंह छाबड़ा, राजू छाबडा, परमजीत सिंह भाटिया, हरीश होरा, सिमरनजीत सिंह कालरा, अरशद खान, अरशद खान, अमरजीत छाबड़ा और विनेश छाबड़ा के अलावा कई लोग मौजूद थे।
_____________________