कोडरमा । झुमरी तिलैया की धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल, श्रीरामसंकीर्तन मंडल एवं ओम संकीर्तन मंडल की संयुक्त बैठक मंगलवार की संध्या श्री अग्रसेन भवन में हुई। बैठक में मंडल के सक्रिय सदस्य सत्येन्द्र सिन्हा के माता श्री के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में कहा गया शांति देवी शिक्षा विद्य रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होनें लगभग 30 वर्ष तक योगदान दिया है। इधर मंडल परिवार के सदस्यों ने कहा कि इस दुखद समाचार सुनकर मंडल के सभी सदस्य शोकाकूल है और हृृदय से शोकोद्गार व्यक्त किया और कहा कि निश्चित कीर्तन परिवार के एक सच्चे ईश्वर भगत इस मंडल के शुभ चिंतक व सच्ची धर्मपरायन महिला खो दिया है। विधि का विधाान सर्वोपरि है। विधाता इस विधान को स्वीकार करते हुए सभी सदस्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा का शांति प्रदान करें साथ ही शोकाकूल परिवार को भी इस कठिन घडी में धैर्य धारन की शक्ति दे। शोक सभा में अनिल अग्रवाल, राकेश कपसिमे ,बबलु सिंह, साकेत सिंह, अरविन्द चैधरी, नवीन सिन्हा,विजय पांडेय धीरेन्द्र नाथ मिश्रा, सतीश भदानी, मनोज साव , सुरेश गुप्ता, आशुतोष भदानी, सुधाशु पांडेय, सुनील दास,बिनोद चैरसिया राकेश सिंह,गुलशन जोशी,निलेष अग्रवाल, महावीर खेतान, शांति लाल जैन आदि उपस्थित थे।