पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत, 13 फरवरी, 2014 को घटकर 106.06 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो पिछले कारोबारी दिवस 12 फरवरी, 2014 को 106.31 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।


हांलाकि रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 13 फरवरी को मामूली रुप से घटकर 6604.36 रुपये प्रति बैरल हो गई। यह 12 फरवरी को 6605.04 रुपये प्रति बैरल थी। ऐसा रूपये के अवमूल्यन के कारण हुआ। 13 फरवरी, 2014 को रुपए/डॉलर की विनिमय दर62.27 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर थी, जबकि पिछले कारोबारी दिवस 12 फरवरी, 2014 को यह 62.13 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर थी।
इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
विवरण | इकाई | 13 फरवरी, 2014 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 12.02.2014) | पिछला पखवाड़ा 14जनवरी2014 से 29 जनवरी2014(प्रभावी तिथि 01-02-2014) |
कच्चा तेल(भारतीय बॉस्केट) | (डॉलर/बैरल) |
106.06 (106.31) |
105.17 |
(रुपये/बैरल) |
6604.36 (6605.04) |
6517.38 |
|
विनिमय दर | (रुपये/डॉलर |
62.27 (62.13) |
61.97 |
कच्चे तेल का दैनिक मूल्य- 14.02.2014