
गम्हरिया


—–
विगत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्या भारती उच्च विद्यालय, गम्हरिया के तीन छात्र टाॅप टेन में रहकर सरायकेला-खरसावां जिले का नाम रौशन किया है। उक्त विद्यालय की मनीषा मार्डी पाँचवे स्थान पर, सुजल मंडल छठे, मनीषा महतो सातवें, सुरेश टुडू नौवें तथा रंजन कुमार दसवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय को प्रथम पुरस्कार दिलाकर गौरवान्वित किया है। बीते 12 फरवरी को जमशेदपुर स्थित मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष सुधांशु सरकार, सचिव हिमांशु सरकार तथा प्रधानाध्यापक बादल चन्द्र बेज को पुरस्कृत किया गया।

