
शिर्डी : कौशिक घोष चौधरी

साईं बाबा संसथान , ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री साईं बाबा की पुण्य तिथि उत्सव एवं समाधी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की विधिवत शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को होगा , कार्यक्राओं में विशेष पूजन अनुष्ठान , आरती , पाठ , कीर्तन , भजन संध्या जैसे विभिन्न कार्यकम होंगे । कार्यक्रम के प्रथम दिन संसथान के द्वारा श्री साईं सच्चरित्र अखंड परायण पाठ , पालकी यात्रा , कीर्तन जैसे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । आज कार्यक्रम के दुसरे दिन भिक्षा झोली , कीर्तन , शोभा यात्रा एवं भजन संध्या जैसे विभिन्न कार्यक्रम होंगे , पुण्य तिथि के शुभ अवसर पर भक्त आज पूरी रात बाबा के दर्शन कर सकेंगे एवं रात भर भजन का कार्यक्रम का कार्यक्रम होंगे इसमें देश भर के मशहूर साईं भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है । आज सुबह से ही भक्तों की लम्बी क़तर लगी हुई है बाबा के दर्शन के लिए ।
शिर्डी धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया
श्री साईं बाबा की पुण्य तिथि उत्सव एवं समाधी शताब्दी वर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर पुरे शिर्डी मंदिर की विशेष प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित किया गया है । आकर्षक प्रवेश द्वार एवं ध्वज स्तम्भ को स्थापित किया गया है जिसे 1अक्टूबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद इसका उद्घाटन करेंगे ।

