
दो घंटे की मसक्त के बाद भी नही मिला कोई सुराग बैरंग लौटी टीम
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
गत 21 जुलाई को अनुमंडल मुख्यालय स्थित दो अंचलाधिकारी के सरकारी आवास पर दिनदहाड़ें हुई चोरी का सुराग पाने के लिये रविवार को सहरसा से खोजी कुत्ता पहुंचा।
डॉग स्क्वॉयड की टीम सुबह लगभग ग्यारह बजे पहुंची डॉग मयंक की मदद से कई जगहों पर जांच – पड़ताल की गई सबसे पहले खोजी कुत्ते को दोनों अंचलाधिकरी के घरों का निरीक्षण करवाया गया।इसके बाद खोजी कुत्ते को घटनास्थल के पास मिला चप्पल सुंघाया गया।जिसके बाद खोजी कुत्ता अंचलाधिकारी के आवास से निकल कर एसडीओ आवास होते हुए हॉस्पिटल पहुँचा।फिर वहां कुछ सूंघने के उपरांत धीरे – धीरे बढ़ते – बढ़ते एनएच 107 पर पहुंच, पोखड़, कब्रिस्तान आदि स्थानों के आसपास भी सबूत की तलाश में डॉग मयंक के संग डॉग स्क्वॉयड टीम के कॉन्स्टेबल नकुल कुमार और मुकेश कुमार लगे रहे।इस मौके पर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत दल – बल के साथ मौजूद थे। करीब दो घंटे की मसक्त के बाद भी कोई सुराग नही मिला हैं।

