लुंज-पूंज व्यवस्था के बाबजूद उमड़ा लोगों का जनसैलाब
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में राज्य व्यापी विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला 21 जनवरी 2017 को अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। लुंज-पूंज व्यवस्था के बावजूद मानव श्रृंखला में विद्यालय के छात्र-छात्रा,शिक्षक व जनप्रतिनिधि सहित आमजनों,महिला व पुरुष ने भारी संख्याओं में पहुँचकर अनुमंडल का नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज कराया।
सुबह से ही उत्सवी माहौल-
सुबह से ही मानव श्रंखला में भाग लेने के लिए गांव गांव से महिलाओं की टोली सुबह 9 बजे से ही आना शुरु हो गया था।महिलाएं शराबबंदी के गीत गाती हुई टोली लेकर सड़क किनारे खड़े होने के लिये आने लगी।आकर लाईन में खरी होती गई।
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के में 24.2 किलोमीटर की लंबी श्रृखला का निर्माण किया गया वही सब श्रृखला अलग से लगी थी। सौनवर्षाराज से सटे सुगमा चौक से लेकर सिमरी बख्तियारपुर टी प्वांट तक के अलावे मनौरी चौक से टी प्वांट तक लोगों की लंबी कतार देखी गई।
एसडीओ,डीएसपी,थानाध्यक्ष लेते रहे जायजा-
एसडीओ सुमन प्रसाद साह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण,बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत के अलावे जोनल मजिष्ट्रेट, सेक्टर मजिष्ट्रेट सभी लोग सुबह से ही श्रृखला को सफल बनाने व सुरक्षा अन्य बातों को लेकर जायजा लेते नजर आ रहें थे । सुरक्षा के लिए सभी 24 सेक्टर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी वही खुफिया विभाग की टीम ने नजर बनाए हुए थे।
लुंज-पूंज व्यवस्था के बीच छोटे-छोटे बच्चे भी थे श्रृखला में खड़े-
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसाशनिक व्यवस्था नही बल्कि लोगो का जनसहयोग की देन रही। कहीं कहीं तो व्यवस्था ठीक ठाक नजर आई लेकिन कहीं कहीं लुंज-पूंज व्यवस्था देखी गई छोटे-छोटे बच्चों को भी श्रृखला के लाईन में खड़े- नजर आये वही कहीं कहीं दो दो लाईन लगी हुई थी।



