
बालिका शिक्षा के क्षेत्र में थी मृतक की एक अलग पहचान
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
प्रखंड के चकभारो पंचायत स्थित विनय प्रभा बालिका उच्च विधालय के प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा की मौत शुक्रवार की रात सर्पदंश से हो गई ।
बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले वर्मा की आकस्मिक मौत से परिजनों व विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ पड़ी।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात प्राचार्य अपने पहाड़पुर बाजार स्थित आवास पर एक पुत्र सोनू कुमार के साथ थे।पत्नी और अन्य सदस्य घर में नही था। शाम सात बजे के करीब वह बाथरूम गये फिर वापस आ दोनो पिता पुत्र खाना खाने के बाद कैरम बोर्ड खेलने लगे।रात करीब दस बजे के बीच राजेश वर्मा ने पुत्र को बोला की मेरा सिर में चक्कर आ रहा हैं।पुत्र ने नजदीक के आसीम को फोन कर बुला उसे स्थानिय अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया।
अस्पताल में डाक्टरों ने उनका ईलाज किया।सर्प दंश का इन्जेक्सन दिया गया। परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिये सहरसा लेकर अस्पताल से निकल गये लेकिन सहरसा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
वही पुलिस शव को कब्जें में ले पोस्टमार्टम हेतू सहरसा भेज दिया। उनकी आकस्मिक निधन पर सांसद चौधरी महबूब अली केसर,आपदा मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक दिनेश चन्द्र यादव,पूर्व विधायक अरूण यादव,विद्यालय के पूर्व सचिव सह पत्रकार अनिल वर्मा,भाजपा नेता रितेश रंजन , संजीव कुमार भगत ,विकास कुमार विक्की , रघुनंदन सिंह, जी मिडिया पत्रकार हितेश कुमार,टंडन पुरूषोत्तम,भागवत मेहता, पत्रकार नीरज कुमार,मुरारी सिंह,अरविंद भगत, संजीव जायसवाल,अजय कुमार,प्रभाकर कुमार, सहित विहार माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकगणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये वर्मा की मौत को अपूर्ण क्षति बताया है ।



