गम्हरिया
—–
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल तथा डीजल के मूल्य में बृद्धि किए जाने पर युवा कांग्रेस द्वारा गम्हरिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष पति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम के पुतले को लेकर दूर्गापूजा मैदान से एक शव यात्रा निकाली गई जो लाल बिल्डिंग चौक पर आकर समाप्त हुई। तत्पश्चात् पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित वरिष्ठ कांग्रस नेता बास्को बेसरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पेट्रो पदार्थों में मूल्य वृद्धि कर गरीब और मध्यम परिवार के लोगों पर मँहगाई का अतिरिक्त बोझ डाल दिया। उन्होंने इस मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग किया। इस मौके पर मुख्य रुप से युवा कांग्रेस सरायकेला विस अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, रमेश ठाकुर, संजय महतो, गणेश दास, मनोज पात्रो, मनीष पति, गुरु प्रमाणिक, शंभू महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


