
जमशेदपुर।
सरायकेला-खरसांवा जिला पुलिस ने कुचाई के रास्ते से महिला समेत दो नक्सली को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की हैं।बताया जाता है कि पकड़ाये नक्सली दो दिन पूर्व राची और खुटी के सीमावर्ती गांव दुलमी के पास हुए नक्सली और पुलिस के मुठभेड़ में शामील थे। पुलिस पकड़ाये दोनो नक्सली से पुछताछ कर रही है

इस सर्दभ मे सरायकेला के डीी एस पी (मुख्यालय) दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि दुलमी गांव मे हुए मुठभेड के बाद घायल होकर कुछ नक्सली खरसावा की ओर गए है। उसी आधार पर आमदा थाना प्रभारी नरसिह मुण्डा और सी आर पी एफ सहायक समादेष्टा दिलीप कुमार सिह और सुजय कुंमार सिह के नेतृत्व मे छापामारी अभियान कुचाई के जंगलो पर चलाया गया।इस दौरान एक झोपड़ी मे एक महिला सहित दो लोग सदिंग्ध अवस्था मे देखा गया।पुछ ताछ पर उनलोगो ने कुछ भी बताने से इनकार किया।दोनो को थाना लाया गया।
डी एस पी ने कहा कि दोनो की कड़ाई से पुछताछ मे महिला ने अपना नाम सोमवारी मुण्डारीन उर्फ सिम्मी बताया और खुटी के सेरगडीह रहने वाली बताई।वही पकड़ा गया युवक ने अपना नाम अर्जुन मुण्डा उर्फ मंगरा मुण्डा बताया । वह भी खुटी के सेरगडीह रहने वाली बताया।
उन्होने कहा कि तलाशी के दौरान यूवक के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा गोली बरामद किया गया।जबकि महिला के बैग से नक्सली साहित्य बरामद किया गया।पुछताछ मे मंगरु मुण्डा ने बताया कि वह कई नक्सली संगठन से जुड़ा है और रांची और खुटी के बोर्डर मे हुए पुलिस और नक्सली मुठभेड़ मे वह भी शामील था।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व रांची और खुटी जिला के बीच दुलमी गांव मे पुलिस और नक्सलियो के साथ मुठभेड़ के दौरान जहा एक जवान शहिद हो गय़ा था.।वही रांची के एस एस पी सहित एक जवान घायल हो गए थे।