
गम्हरिया।


चक्रधरपुर के डीआरएम छत्रशाल सिंह ने कांड्रा जं का मुआयना किया। चक्रधरपुर से विशेष सैलून से डीआरएम निरीक्षण के क्रम में विभिन्न स्टेशनों का जायजा लेते हुए कांड्रा पहुंचे। कांड्रा जं0 पर मुखिया शंकरी सिंह के नेतृत्व में जन सेवा समिति के सदस्यों की ओर से पुष्प गुच्छ देकर डीआरएम का स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने डीआरएम को स्टेशन की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सदस्यों ने प्लेटफार्म के जर्जर शेड को भी दिखाया। स्टेशन निरीक्षण के क्रम में डीआरएम करीब 40 मिनट तक रुके। इस दौरान स्टेशन की मूलभूत समेत विभिन्न तकनीकी समस्याओं से अवगत होते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नवम्बर तक कांड्रा जं0 में विकास कार्य नजर आने लगेगी। प्रथम चरण में स्टेशन पर आवश्यक सुविधाएं मयस्सर करायी जा रही है। इस अवसर पर सीनियर डीओएम सत्यम प्रकाश, सीनियर डीपीओ मानिक शंकर, सीनियर डीइएन इस्ट एसके सौरभ, डीइएन कोआर्डिनेशन अमित कुमार समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर जन सेवा समिति के गीता देवी, बलदाउ तिवारी, डॉ योगेन्द्र, आरके राय, प्रकाश कुमार राजू, अनिल सिंह, सूर्य प्रकाश आनंद, बसंत राम, आर के शर्मा आदि उपस्थित थे।

