सरायकेला।
सरायकेला जेल में हत्या के आरोपी मे सजा काट रहा एक कैदी की मौत जेल में हो गई है।म़ृतक कैदी की पहचान मंगल मार्डी के रुप मे की गई । वह सरायकेला जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के जमडी कुली गांव का रहने वाला है। और अपने गांव की एक व्यक्ति की हत्या के आरोप मे जेल मे उम्र कैद की सजा काट रहा है।
वही इस मामले मे जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी मंगल मार्डी जेल में तबीयत खऱाब हो गई। उसे ईलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही मृतक कैदी के परिजन कैदी के मौत पर आशंका जाहीर की है। उन्होने इस मामले की जांच की मांग की है। वही पूलिस ने कैदी के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल मे भेज दिया है।
