गम्हरिया
—–
विगत दिनों नीमडीह थाना क्षेत्र के समानडीह गाँव में कान्ड्रा के हुदू निवासी गंभीर मुर्मु की गोली मारकर व सर कुचलकर की गई हत्या के बाद अबतक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्राशित ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को कान्ड्रा थाना में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हुदू समेत आसपास के गाँवों से पहुँचे सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग थाना प्रभारी से की गई। इस दौरान थाना पहुँचे भाजपा नेता गणेश माहली ने भी थाना प्रभारी से वार्ता कर गंभीर मुर्मु के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग किया। ग्रामीणों ने बताया कि श्री मुर्मु आसपास के गाँवों में समाजसेवी के रुप में जाने जाते थे और इस बार निर्विरोध वार्ड सदस्य चयनित किए गए थे। इस मौके पर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर मृतक की पत्नी आरसू मुर्मु, मुखिया दूर्गा मुंडा, पंसस सीमा सरदार, कलावती सरदार, गोपीनाथ गगराई, तरणी सरदार, सेफाली सरदार, चुनुराम टुडू, फागू मुर्मु, जोगिन्दर सरदार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


