सरायकेला।
मुख्यमंत्री के भाई मूलचंद साहू द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, गम्हरिया स्थित टोयोटा कंपनी के शो रुम में हंगामा व तोड़फोड़ किए जाने की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि सीएम के भाई के वाहन के टायर में कुछ खराबी आ गई थी। इसकी शिकायत लेकर वे उक्त शो रुम में पहुँचे थे। वहाँ किसी बात को लेकर उनका शो रुम के अधिकारियों के साथ कुछ बकझक हो गईं इसी से आक्रोशित होकर वे और उनके समर्थकों द्वारा शो में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की गई। हालाँकि इस संबंध में शो रुम के प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा कोई भी बात बताने से इन्कार कर दिया गया। इस बावत उनके द्वारा थाना में भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
