
गम्हरिया।


केन्द्र व राज्य सरकार के नोटबंदी, जीएसटी समेत अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद द्वारा गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गाजूू साव ने किया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनहित के विरुद्ध नोटब्रदी व जीएसटी लाू किए जाने से जनभावना व देश की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकुल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि दोनों नीति आत्मघाती व जन विरोधी निर्णय है। इससे राज्य में उग्रवाद, बेरोजगारी व भूखमरी बढ़ी है। मौके पर उपस्थित जिला प्रभारी अनिल आजाद ने भी सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए इसपर पुनर्विचार करने की अपील किया। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव पुरेन्द्र नारायण सिंह, देव प्रकाश देवता, कामेश्वर सिंह यादव, मो0 खालीद आदि ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात् महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। इस मौके पर श्याम सुन्दर यादव, एसडी प्रसाद, अनन्त मुर्मु, पुष्पा सिंह, राज कुमारी सिंह, अनिल कुमार, बैद्यानाथ टुडू, यशोदा देवी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

