
गम्हारिया


——
प्रखंड के करणगिरी गुढ़ा गाँव स्थित मैदान में जेएमपीसी क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुभम स्पोर्टिंग क्लब, पदमपुर की टीम विजेता रही। जबकि उपविजेता का खिताब मिलन स्पॉटिंग, ऊपरबेड़़ा ने हासिल किया। दोनों टीमों को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा नेता गणेश माहली द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की तृतीय विजेता रही .बाबा तिलका मेमोरियल क्लब को विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अनंत राम टूडू तथा चतुर्थ विजेता रही सूरज र्स्पोटिंग क्लब को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ0 मनोज कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विधासागर दूबे, महामंत्री अमित कुमार सिंहदेव, महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री रश्मी साहू भी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से कुल 24 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के आयोजन में क्लब के अध्यक्ष कृष्ण मोहन महतो सचिव सुधीर महतो सुनील महतो बरिष्ठ गुणाराम महतो एनबी मन्ना योगेन्द्र महतो लखी नारायण महतो अनिल महतो राजेश महतो शीलू कालिंदी लाल मोहन सरदार नरसिंह हेंम्ब्रम समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

