
गम्हरिया
—–
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सामुदायिक सभागार में विधिक जागरुकता शिविर सह चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सिविल जज कुलदीप सिंह ने किया गया। इस मौके पर कालाझरी देवी, सकरो मांझी, रवीन्द्र महतो, पार्वती हो, मेघलाल महतो, सोफी महतो समेत काफी संख्या में लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन से लेकर कई मामले को अदालत के समक्ष रखा। उक्त आवेदनों को अदालत की ओर से संबद्ध विभाग को अविलंब निबटारे का आदेश दिया गया। इसके अलावा कई अन्य मामले को लेकर लोक अदालत पहुँचे लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट एसडी झा, महिला प्रसार पदाधिकारी विमोला तिर्की, मुकेश कुमार मिश्रा समेत काफी संख्या में पीएलवी सदस्य उपस्थित थे।



