
गम्हरिया।


विद्युत विभाग की एमआरटी टीम द्वारा शुक्रवार को गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टार्न कोमोडिटीज कंपनी में सर्वे कर विद्युत की जाँच की गई। कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) एसपी सिंह के नेतृत्व में किए गए जाँच में एमआरटी के कार्यपालक अभियंता लाल बिहारी रंजन, सहायक अभियंता नमित कुमार व इरफान खान, कनीय अभियंता (आपूर्ति) प्रत्युष आनन्द, ओम प्रकाश श्रीवास्तव समेत कई विद्युतकर्मी शामिल थे। दोपहर करीब एक बजे से देर रात तक तक चल रहे सर्वे के दौरान अभियंताओं ने कंपनी में लगे मीटरिंग यूनिट समेत अन्य उपकरणों की जाँच किया। उन्होने बताया कि कंपनी में 1200 केवीए की लोड स्वीकृत है। लेकिन कंपनी बंद रहने के कारण लोड का सही आकलन नहीं किया जा सका। मीटरिंग यूनिट में भी किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं पाया गया। इधर कंपनी प्रबंधन का कहना है कि कंपनी में विगत 16 सितम्बर को चेक मीटर लगने के बाद कंपनी चल रही थी। किन्तु बोनस की मांग को लेकर मजदूर विगत 26 सितम्बर से हड़ताल पर हैं। इस कारण कंपनी में वर्तमान में उत्पादन कार्य बन्द है। उक्त जाँच के दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक शरद पोद्दार उपस्थित नहीं थे।

