गम्हरिया
—–
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए गए राशन कार्ड का रविवार को आदित्यपुर नप क्षेत्र के वार्ड संख्या पाँच में वितरण किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद धनन्जय कुमार द्वारा कुल 438 राशन कार्डों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में कुल नौ सौ लोगों का नया राशन कार्ड अबतक बना है जिसका वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने छूटे हुए बस्मीवासिययों को आगामी 25 दिसम्बर तक अपना फाॅर्म जमा करने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि वढ़ती ठंड के मद्येनजर वार्ड में कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है। इस मौके पर भोला दास, वृंदावन दास, मनोज सिंह, सुभाष चन्द्र दास, स्वप्न मुखर्जी, सोमनाथ मुखर्जी, निताई चैधरी, लाल मोहन महतो, माधुरी दास आदि उपस्थित थे।




