
गम्हरिया।
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड छह के सांई नगर में लगभग 9.98 लाख की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास पार्षद मंजू गोराई ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्षेत्र में रूपेश दास के घर से गणेश कर्मकार के घर तक, बिनोद गोराई के घर से रमेश कुमार के घर तक तथा मनोहर झा के घर से डाॅ0 एस महंथी के घर तक कुल 950 फीट लंबी सड़क को फेवर्सब्लाॅक से निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के कनीय अभियंता डेविड आड़िया, पूर्व पार्षद कृष्णा गोराई, संजय गोराई, डाॅ0 एस महंथी, रंजना मंडल, ममता महतो, आरती मंडल, ंअशांति मंडल, अलका मंडल, रामपदो मंडल, नाडू नायक, सीमा तिवारी, सूकारी देवी, सूरमा देवी कार्तिक लोहार समेत कई बस्तीवासी उपस्थित थे।



