
सरायकेला।


कान्ड्रा रेलवे ओवरब्रिज और रेल लाईन के समीप स्थित झाड़ी में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगा दिए जाने से आसपास के आवासीय इलाके में अफरा तफरी का माहाैल कायम हाे गया । धीरे धीरे आग करीब 400 मीटर तक फैल गया और वहाँ स्थित कई पेड़ाें काे भी अपनी लपेट में ले लिया। लगातार तेजी से फैल रहे आग काे देखकर आवासीय क्षेत्र के लाेग भी अपने अपने घराें से भागने लगे। आनन फानन में इसकी सूचना झारखंड अग्निशामक विभाग तथा पास ही स्थित आधुनिक कंपनी के अधिकारियाें व कान्ड्रा थाना प्रभारी काे दी गई । सूचना मिलते ही आधुनिक कंपनी का दमकल और कान्ड्रा पुलिस माैके पर पहुँची तथा आग बुझाने में जुटी। आधुनिक कंपनी के दाे दमकलाें द्वारा अथक प्रयास के बाद उक्त आग पर काबू पाया जा सका। जिससे एक बड़ी घटना काे टाला जा सका।

