
गम्हरिया


राजद प्रदेश महिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गम्हरिया पहुँचने पर मंजू साव का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला राजद कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के हित में कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि संगठन में सदस्यों को जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीएन सिंह, योगेन्द्र यादव, रमेश राय, कन्हैया यादव, श्याम सुन्दर मालाकार, यशोदा देवी, कविलाश यादव, विजय प्रसाद, विनय सिंह आदि उपस्थित थे।

