गम्हरिया


—–
भारत के प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार को विकास योजनाओं से जोड़ना ही समावेशी कार्यक्रम है। देश में कौन-कौन सी योजनाएं काम कर रही है, इसकी जानकारी भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेवारी है। योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रयास करने की आवश्यकता है। गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ओबीसी, किसान समेत सभी मोर्चा के सदस्यों को एकजुट होकर सरकार के कार्यों की जानकारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि मोर्चा को सभी कार्य योजनाओं का अध्ययन करना चाहिए, जबकि आयोग को आकलन एवं सरकार को इस पर काम करने की आवश्यकता है। श्री मुंडा ने जिला अध्यक्षों को गांव-गांव में जाकर पाँच-पाँच व्यक्तियों को कार्य योजना समिति में शामिल करने का निर्देश दिया। इस मौके पर विधायक साधूचरण महतो ने कहा कि देश की जातीय समीकरण को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी मोर्चा का गठन किया गया है। देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना ही प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करना है। बैठक को पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, गणेश माहली, शैलेन्द्र कुमार सिंह, उदय सिंहदेव, हरेकृष्ण प्रधान, बिनोद महतो, खिरोद प्रधान, डॉ0 मनोज कुमार, मनोरंजन सिंह समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश महतो ने किया। इस मोके पर राकेश सिंह, सतीश शर्मा, रमेश कुमार, लालटू महतो, मंगल महतो, विमल साहू, बलराम प्रधान, कृष्ण मुरारी झा, मोनिका घोष समेत जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित थे।