सरायकेला।
उषा मार्टिन ट्रेनिंग इन्स्टीच्यूट के सिल्वर जुबिली महोत्सव के समापन के मौके पर जमशेदपुर स्थित एसएनटीआई सभागृह में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित टाटा आॅटोकाॅम लिमिटेड के चेयरमैन आरएस ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यूएमटीआई एक ऐसा अविश्वसनीय संस्थान है जिसने अपने वाणिज्य विभाग से तालमेल बनाकर प्रखरता की ऊँचाईयों को छूआ है। उन्होंने सफलता के कई मार्गों का उदाहरण देते हुए संस्थान के सभी सदस्यों को सिल्वर जुबिली बर्ष पर बधाई दिया। सेमिनार को विशिष्ट अतिथि सह संस्थापक प्राचार्य करण सिंह राही, उषा मार्टिन, राँची के एचआर प्रमुख अरविन्द कुमार, पूर्व प्राचार्य सीएस बैद्यनाथन, हरचरण सिंह, प्रेसिडेंट पवन त्रिवेदी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विगत दिनों संस्थान द्वारा आयोजित क्वीज, मिनी मैराथन दौड़, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं के विजेता तथा उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संस्थान के बैबसाईट का लाॅच मुख्य अतिथि द्वारा किया गया जबकि कंपनी के प्लांट हेड अमिताभ सरकार द्वारा स्मारिका का विमोचन तथा एसोसिएट प्राचार्य (स्टील व्यवसाय) डी0 मजूमदार द्वारा न्यूज लेटर लाँच किया गया। इस मौके पर कंपनी के वरीय उपाध्यक्ष गुरु राजा प्रसाद, डाॅ0 आईएन राव समेत काफी संख्या में अधिकारी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
