
गम्हरिया


बड़ा गम्हरिया बस्ती में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित बैठक में आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी पार्षद धनन्जय गुप्ता को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जीतेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके बादल पाल ने कहा कि विगत दस वर्षों तक पार्षद के रुप में इन्होंने अपने वार्ड ही नहीं अपितु क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी कई विकासोन्मुखी कार्य किया। साथ ही, आम लोगों के बीच वे हमेशा से सुगमता से उपलब्ध रहे हैं। मौके पर समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि धनन्जय ग्रुप्ता पूर्व से ही समाज से जुड़े रहे हैं और प्रत्येक समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे हैं। अतः क्षेत्र की जनता तन-मन से उनके समर्थन में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर व प्रचार-प्रसार कर विजयी दिलाएगी। इस मौके पर श्रीराम यादव, प्रमोद सिंह, जयपाल प्रसाद, सकलदेव यादव, संजय बैठा, त्रिलोचन पाल, शशि शर्मा, गोपाल प्रसाद समेत काफी संख्या में स्थानीय लोेग उपस्थित थे।

