गम्हरिया
—–
बीते शुक्रवार की रात गम्हरिया में केपीएस स्कूल़ के पास मारुति कार की ठोकर से बलरामपुर निवासी रामायण साहू की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों द्वारा रविवार को मृआवजे की मांग को लेकर शव के साथ टाटा-कान्ड्रा मार्ग गम्हरिया में जाम किया गया। आक्रोशित लोगों द्वारा कार को जब्त करने तथा मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही थी। करीब एक घंटे तक लगी जाम के कारण उक्त मार्ग पर दोनों ओर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गई जिससे आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़़ा। इसकी जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अरविन्द कुमार तथा कान्ड्रा व गम्हरिया थाना पुलिस जामस्थल पर सदलबल पहुँची और स्थानीय लोगों को काफी समझाया। तत्पश्चात् वहाँ एक वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने व उचित मुआवजा दिलान का आश्वासन दिया गया। साथ ही, तत्काल परिजन को दाह-संस्कार हेतु दस हजार रुपये उपलब्ध कराया गया। इसके बाद जाम वापस लिया गया और उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। समझौता वार्ता में आदित्यपुर थाना प्रभारी अरविन्द कुमार, कान्ड्रा थाना प्रभारी ममता कुमारी, समाजसेवी संतोष सिंह, सोनू सिंह, गोपाल प्रसाद, सुनील गुप्ता, ज्ञान देव समेत मृतक के परिजन शामिल थे।
फोटो- सड़क जामकर्ताओं को समझाती पुलिस
