
सरायकेला।


एकता विकास मंच की बैठक गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर में हुआ। बैठक में एकता विकास मंच के सभी प्रकोष्ठ की महिला पुरुष पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में सभी अपने विचार सुझाव देते हुए राजनीतिक हालात पर चर्चा हुआ। राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए पत्थर गडी पर चिंता व्यक्त कर विशेष चर्चा किया गया। पत्थर गडी झारखंड के विकास एवं विधि व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती और समस्या बनता जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री को अब अपील नहीं करवाई करने की जरूरत है। अपील रुपी विज्ञापन से गरीब जनता के पैसों का बर्बादी हो रहा है जो व्यक्ति विकास में बाधक बन रहे हैं उन्हें चिन्हित कर सलाखों के पीछे डाला जाए। पत्थर गढ़ी से झारखंड की विकास, विधि, व्यवस्था एवं शांति में खलल पैदा कर लोगों में डर पैदा करने की एक अभियान सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के तहत चलाया जा रहा है। ऐसे लोगों को खुफिया विभाग एवं प्रशासन चिन्हित कर शीघ्र कार्रवाई करें। ताकि सभी निवास करने वाले लोग अमन चैन से रह सकें। एकता विकास मंच विकास एवं विधि व्यवस्था बिगड़ने वालों के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाते हुए आंदोलन

