
सरायकेला।


मिथिला संकीर्तन मंडली के द्वारा होली मिलन समारोह 24 फरवरी को आदित्यपुर 2 स्थित रोड नबंर सात स्थित वीर कुवंर सिंह मैदान में आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मिथिला संकीर्तन मंडली के रंजीन नारायण मिश्रा ने दी । उन्होने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारिया पुरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समाज के सभी प्रबुद्ध लोगो को निमत्रंण कार्ड भेजा गया है।

